Madhepura News: स्वावलंबी सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न
मधेपुरा, अगस्त 15 -- Madhepura News: सिंहेश्वर, निज संवाददाता कोसी जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड सुखासन की वार्षिक आम सभा का आयोजन संकुल संघ की अध्यक्षा वीणा देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम में जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक नीलकमल चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि जीविका दीदियों को संगठनात्मक सुदृढ़ता, वित्तीय अनुशासन तथा आजीविका के नए अवसरों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।आम सभा की शुरुआत अध्यक्षा द्वारा अतिथियों एवं सदस्यों के स्वागत संबोधन से हुई। 2025-26 का अंकेक्षित वित्तीय विवरण सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिसे उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। प्रस्तुत विवरण के अनुसार समिति की कुल प्राप्ति 46983955 और आय 522810 रहा। यह भी पढ़ें- Purnia News: दीदियों का कमाल : 38.45 लाख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.