Madhepura News: सुधा बिक्री केंद्र का जीविका दीदी करेगी संचालन
मधेपुरा, अगस्त 28 -- Madhepura News: सिंहेश्वर, निज संवाददाता। प्रखंड के बेहरी पंचायत के वार्ड 9 में सुधा बिक्री केंद्र का उद्घाटन डीएम अभिषेक रंजन ने किया। सुधा बिक्री केंद्र का संचालन सीता जीविका स्वयं सहायता, रंगोली जीविका ग्राम संगठन एवं कुशल जीविका संकुल स्तरीय संघ की सदस्य प्रीति कुमारी के द्वारा किया जाएगा। मौके पर जीविका दीदियों को संगठनात्मक सुदृढ़ता, वित्तीय अनुशासन और आजीविका के नए अवसरों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कि जीविका दीदी सुधा बिक्री केंद्र के संचालन से जीविकोपार्जन की एक और गतिविधि से जुड़ीं हैं। जीविका दीदी की आमदनी कई गुणा बढ़ेगी। जिला परियोजना प्रबंधक नील कमल चौधरी ने कहा कि जिले के सभी पंचायतों में सुधा बिक्री केंद्र खुलेगा और जीविका दीदियां नए रोजगार के अवसर से जुड़ेगी। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.