मधेपुरा, अक्टूबर 10 -- Madhepura News: शंकरपुर, संवाद सूत्र। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड क्षेत्र की करीब 100 गर्भवती महिलाओं की जांच की गयी। इस दौरान महिलाओं को चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ आवश्यक दवाइयां भी मुफ्त उपलब्ध करायी गयी। यह भी पढ़ें- Katihar News: अमदाबाद: 95 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांचशिविर में गर्भवती महिलाओं की जांच शिविर में चिकित्सा पदाधिकारियों एवं एएनएम की टीम ने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान महिलाओं का वजन, रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर सहित अन्य जरूरी जांच की गयी। जांच के बाद जरूरत के अनुसार आयरन, कैल्शियम और फोलिक एसिड की दवाइयां दी गयी। स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं को...