मधेपुरा, जुलाई 23 -- Madhepura News: मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि मुरलीगंज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाखों की डेंटल चेयर यूनिट वर्षो से धूल फांक रही है। दांत की समस्या से पीड़ित लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में दांत से संबंधित छोटी-छोटी परेशानियों को लेकर लोगों को निजी क्लीनिक जाने की मजबूरी बनी रहती है। डेंटल चेयर यूनिट अस्पताल के पुराने भवन के एक कमरे में रख दिया गया है। अस्पताल प्रशासन आज तक ध्यान देना उचित नहीं समझा है। सवाल उठाया जा रहा कि स्वास्थ्य केंद्र में दंत चिकित्सक होने के बावजूद डेंटल चेयर यूनिट का मरीजों को लाभ नहीं मिलना लापरवाही को दर्शाता है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: अस्पताल में आई दंत एक्स-रे मशीन बनी शोपीस दंत चिकित्सक भी समान्य मरीजों को देखकर समय काट लेते हैं। डेंटल चेयर यूनिट की तरफ झांकना भी मुनासिब नही...