मधेपुरा, नवम्बर 10 -- Madhepura News: चौसा, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर आयोजित काली पूजा व मेला के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटक मंचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सोमवार की रात चौसा पूर्वी पंचायत के काली स्थान बसैठा में आयोजित संस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ चौसा पूर्वी के जिला परिषद सदस्य रीता देवी ने किया। उद्घाटन समारोह में जिप सदस्य ने कहा कि कला के प्रदर्शन से हमारी संस्कृति एवं सभ्यता का विकास होता है और सामाजिक समरसता को नई ऊर्जा मिलती है। मेला समिति के अध्यक्ष निरंजन कुमार नीरज ने कहा कि सामाजिक एकता इस मेला की मिशाल है। उद्घाटन कार्यक्रम को मणिकांत सिंह, उमेश सिंह, रामदेव सिंह, सुबोध बाबा, सूरजभान कुमार आदि ने भी संबोधित किया। यह भी पढ़ें- Purnia News: काली पूजा पर जलेश्वर धाम मंदिर में सांस्कृतिक कार...