मधेपुरा, जुलाई 16 -- Madhepura News: कुमारखंड। कुमारखंड थाना क्षेत्र के रामगंज गांव वार्ड पांच में गुरुवार को शाम करीब पांच बजे एक महिला सर्प दंश से मूर्छित होने लगी। परिजनों ने तत्काल इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। बताया गया कि रामगंज वार्ड पांच निवासी वीणा देवी अपने दरवाजे पर घास काट रही थी कि उसी दौरान एक सांप आकर कंधे पर डंस लिया। महिला को शक होने से वह मूर्छित होने लगी। सीएचसी में इलाज किया जा रहा है। चिकित्सक ने बताया कि घबराने की जरूरत नहीं है । महिला खतरे से बाहर है और इलाज किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: महिला को सांप ने डसा, हालत में सुधार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...