मधेपुरा, जुलाई 23 -- Madhepura News: आलमनगर एक संवाददाता थाना क्षेत्र व नगर पंचायत अंतर्गत लदमा गांव में सर्पदंश से गंभीर एक बालक की इलाज के दौरान मौत हो गया। सर्पदंश का शिकार बना बालक लदमा वार्ड सात के सिन्टु सिंह का पुत्र दिलखुश कुमार (13) बताया गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे घर के पास विषेले सर्प ने डश लिया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीरता को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां सर्पदंश का शिकार बना बालक का जन नायक कर्पुरी मेडिकल कॉलेज में इलाज शुरु की गई, लेकिन इलाज के दौरान हीं उसका मौत हो गया। जबकि ग्रामीणों के द्वारा उक्त विषैले सर्प को पकड़ कर डिब्बे में बंद कर दिया। वहीं मृतक का शव परिजनों के द्वारा आलमनगर लाया गया। घटना कि जा...