Madhepura News: सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया गया
मधेपुरा, जुलाई 9 -- Madhepura News: घैलाढ़, संवाद सूत्र। घैलाढ़ पंचायत के वार्ड एक में सरकारी भूमि पर दोबारा किए गए अतिक्रमण गुरुवार को प्रशासन ने हटाया। अंचलाधिकारी वंदना कुमारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने जेसीबी मशीन से कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। बताया गया कि इसी भूमि से न्यायालय के आदेश पर करीब एक वर्ष पूर्व भी अतिक्रमण हटाया गया था। इसके बाद कुछ लोगों ने फिर से सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया था। मामले की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण और कब्जा को हटाया। स्थल पर पड़े मलबे को भी साफ कराया गया। अंचलाधिकारी वंदना कुमारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.