मधेपुरा, जुलाई 16 -- Madhepura News: कुमारखंड। थाना क्षेत्र के टिकुलिया मोड़ के पास स्टेट हाइवे 91 पर बाइक चालक के अनियंत्रित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। बताया गया कि टिकुलिया वार्ड 12 निवासी मागेंन मेहता अपने बाइक से कुमारखंड बाजार जा रहे थे। जैसे ही टिकुलिया मोड़ के पास पहुंचा कि वे बाइक लेकर अनियंत्रित होकर गिरने से घायल हो गए। सीएचसी कुमारखंड में चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज कर हालत गंभीर देख सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...