मधेपुरा, अक्टूबर 10 -- बसनवाड़ा में दुर्गा पूजा की परंपरा Madhepura News: आलमनगर। आलमनगर के बसनवाड़ा गांव में दशकों पूर्व से चली आ रही दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल पूजा में कई देवी-देवताओं की प्रतिमा बनाई जाती है। साथ हीं हर साल कमेटी की तरफ से भव्य पंडाल बनाकर मेला का आयोजन किया जाता है। वहीं स्थानीय युवक द्वारा सालों से ड्रामा भी खेला जाता है। दुर्गा पूजा में मेला, पंडाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का भी आयोजन होता है। बसनवाड़ा के बुजुर्ग ग्रामीण सागर सिंह ने बताया कि करीब ढाई सौ वर्ष पूर्व यहां सहरसा जिले के बरदाहा निवासी पलटन झा की जमींदारी हुआ करता था। उन्हें कोई संतान नहीं थी। इस कारण वे हमेशा चिंतित रहा करते थे। करीब 167 साल पहले एक रात उन्हें स्वप्न में कहा गया कि एक दुर्गा मंदिर बनाओ तो तुम्हें पुत्र की प्राप्ति होगी। ...