Madhepura News: श्रावणी महोत्सव में होगी महाआरती
मधेपुरा, जुलाई 26 -- Madhepura News: आलमनगर। प्रखंड मुख्यालय स्थित बाबा सर्वेश्वरनाथ शिवमंदिर में आगामी श्रावणी महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को प्रशासन के अधिकारियों ने मंदिर परिसर का जायजा लिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार व थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने महोत्सव को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया के आगामी दो अगस्त को शाम पांच बजे श्रावणी महोत्सव का शुभारंभ बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष सह विधायक नरेंद्र नारायण यादव द्वारा किया जाएगा। मंदिर परिसर में श्रावण मास के प्रत्येक दिन महाआरती की व्यवस्था की गयी है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि मंदिर परिसर में स्वच्छता, लाइटिंग, सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत कार्यालय आलमनगर को पत्राचार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.