मधेपुरा, सितम्बर 29 -- Madhepura News: सिंहेश्वर, निज संवाददाता। सिंहेश्वर मंदिर प्रांगण स्थित शिवगंगा तट पर रविवार को शिव आराधना सह महाआरती के 100 सप्ताह पूरे होने पर श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन की ओर से सामूहिक उत्सव मनाया गया। इस दौरान पूरा शिव गंगा तट भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आया। शंख-घंटी की गूंज और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा परिसर शिवमय हो गया। शिव आराधना सह महाआरती की शुरूआत 4 नवंबर 2024 को फाउंडेशन के छठे स्थापना दिवस पर हुई थी। 100वें सप्ताह पर मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी, गुब्बारों और रंगोली से सजाया गया। मुख्य यजमान राहुल कुमार ने विधिवत पूजा-अर्चना की। मौके पर अतिपिछड़ा आयोग के सदस्य स्वदेश यादव, मंदिर न्यास समिति सदस्य विजय कुमार सिंह, डॉ. असीम प्रकाश, फाउंडेशन के सागर यादव, मनीष आनंद,अनुज सिंह, प्रिंस यादव, सोन...