Madhepura News: शादी का झांसा देकर रुपया ठगी का केस दर्ज
मधेपुरा, अक्टूबर 23 -- Madhepura News: आलमनगर, एक संवाददाता रतवारा पुलिस ने शादी का झांसा देकर ठगी के मामले में चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। मामले में दो महिला और दो पुरुषों को आरोपी बनाया गया है। दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष सुड्डु कुमार ने बताया कि यूपी के शाहजहांपुर जिला के राजपुरा निवासी रंजीत ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि वह अपने घर पर ऑटो चलाकर जीवन यापन करता है। उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया है। उसके दो बच्चे हैं। उसके गांव व आसपास के कई लोगों की शादी बिहार में हुई है। रतवारा वार्ड एक निवासी दिनेश साह की पत्नी सीता देवी, मुरौत वार्ड 13 निवासीचंदन सिंह की पत्नी मुन्नी देवी और अन्य लोगों के द्वारा सुन्दर लड़की से शादी कराने का झांसा देकर बिहार बुलाया। उनके बताए अनुसार गत 16 अक्टूबर को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.