मधेपुरा, सितम्बर 1 -- Madhepura News: शंकरपुर, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के रामपुर लाही पंचायत स्थित बरियाही वार्ड 10 में भूमि विवाद में एक व्यक्ति राजेंद्र ऋषिदेव (49) की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक की पुत्री कल्पना देवी के बयान पर आठ लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। घटना मृतक के घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर हुई। मृतक की पुत्री कल्पना देवी और परिजनों के अनुसार जयप्रकाश यादव के साथ पिछले दो वर्षों से भूदान की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक की भाभो सोनी देवी ने बताया कि करीब 11 दिन पहले भी आरोपी पक्ष द्वारा जमीन पर कब्जे को लेकर जान से मारने की धमकी दी गयी थी। यह भी पढ़ें- Purnia News: मनिरुद्दीन हत्याकांड में पांच के विरुद्ध नामजद आवेदन, जांच में जुटी पुलिस सोमवार को जब राजेंद्र ऋषिदेव खेत की तरफ गए तो उन पर ...