Madhepura News: व्यावसायिक पाठ्यक्रम में सात नवंबर तक होगा स्पॉट एडमिशन
मधेपुरा, नवम्बर 6 -- Madhepura News: मधेपुरा निज संवाददाता भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में स्नातक स्तरीय व्यावसायिक पाठ्यक्रमों (2026-2029) में रिक्त सीटों पर स्पॉट एडमिशन होगा। विश्वविद्यालय के व्यावसायिक पाठ्यक्रम में बीसीए, बीबीए, बायोटेक और बी लिस के प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के बाद रिक्त बचे सीटों के लिए स्पॉट मेधा सूची का प्रकाशन किया गया है। अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो. उमा शंकर चौधरी ने बताया कि स्पॉट एडमिशन के लिए मेधा सूची जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि औपबंधिक रूप से चयनित सभी छात्र-छात्राओं को अपने आवंटित महाविद्यालय में सात नवंबर तक एडमिशन लेना है। संबंधित महाविद्यालय द्वास अभ्यर्थियों के सभी आवश्यक दस्तावेजों का विधिवत सत्यापन किया जाएगा। अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता एवं संबंधित प्रमाण-पत्रों का सत्यापन करने के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.