मधेपुरा, अगस्त 30 -- Madhepura News: मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। शहर के दुर्गा स्थान चौक पर शनिवार की शाम करीब 4:30 बजे बैटरी चालित ऑटो रिक्शा की ठोकर से दो महिलाएं घायल हो गयीं। दोनों घायल महिलाएं नगर क्षेत्र के वार्ड 14 की निवासी हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज पहुंचाया गया, जहां मौजूद चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार एवं डॉ. मुकेश कुमार पांडेय ने उनका प्राथमिक उपचार किया। घायलों की पहचान नपं वार्ड 14 की आशा देवी और सीता देवी के रूप में हुई है। घायल आशा देवी ने बताया कि दोनों महिलाएं बाजार से सामान खरीदने के लिए निकली थीं और दुर्गा स्थान चौक के समीप खड़ी थीं। यह भी पढ़ें- Munger News: टोटो ने बाइक में मारी टक्कर, तीन जख्मी, रेफर इसी दौरान तेज गति से आ रहे टोटो ने उन्हें ठोकर मार दी, जिसस...