मधेपुरा, अगस्त 31 -- Madhepura News: मधेपुरा, संवाद सूत्र। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण लोग अलग-अलग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। कभी तेज धूप के बीच उमस भरी गर्मी तो कभी बारिश से वातावरण में आयी नमी का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है।

स्वास्थ्य पर मौसम का प्रभाव मौसम में बदलाव के बीच थोड़ी सी लापरवाही लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल रहा है। मौसम में बदलाव के कारण अधिकतर लोग उल्टी, दस्त, सर्दी, खांसी और बुखार से परेशान हो रहे हैं। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की भीड़ लगी रही। इमरजेंसी वार्ड में ड्यटी पर तैनात डॉ.संतोष कुमार ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड में सुबह से दोपहर तक करीब एक सौ मरीजों का इलाज किया गया। इसमें से करीब 30 लोग उल्टी-दस्त, बुखार, सर्दी, खांसी से पीड़ित रहे। सभी को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। हालांकि ...