Madhepura News: लूट कांड व स्मैक कारोबार का आरोपी गिरफ्तार
मधेपुरा, जुलाई 19 -- Madhepura News: आलमनगर। पुलिस ने लूट कांड, स्मैक कारोबार के आरोपी सहित नशे की हालत में रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि बाइक सहित विभिन्न लूट कांड का आरोपी करुआगंज के दीपक यादव को शनिवार की रात उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वहीं सिंहार पंचायत अंतर्गत अतबुल्ला बासा से शनिवार की रात 2.85 ग्राम स्मैक के साथ कारोबारी मो. नासीर को गिरफ्तार किया गया है। वहीं डायल 112 के अधिकारियों ने शनिवार की रात बीआरसी चौक के पास नशे की हालत में तीन और बड़ी पटोरिया से एक व्यक्ति को नशे की हालत में पकड़ा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.