मधेपुरा, सितम्बर 26 -- Madhepura News: चौसा, निज संवाददाता। मुख्यालय स्थित जनता हाई स्कूल के खेल मैदान पर जल जमाव की समस्या गंभीर बन गयी है। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से खेल मैदान तालाब की शक्ल में आ गया है। ऐसे में अलग-अलग खेल का आयोजन और खिलाड़ियों का नियमित अभ्यास प्रभावित हो गया है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा के फिजिकल टेस्ट की तैयारी करने को लेकर अभ्यर्थियों को परेशानी हो रही है। बावजूद खेल मैदान से जल निकासी को लेकर न तो क्षेत्र के जनप्रतिनिधि संवेदनशीलता दिखा रहे हैं और न ही अधिकारी किसी तरह की पहल करने में अभिरुचि ले रहे हैं। ऐसे में आम लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया कि राजस्व कचहरी से बस स्टैंड जाने वाली सड़क में भी जल जमाव के कारण राहगीरों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ ...