मधेपुरा, जुलाई 9 -- Madhepura News: मधेपुरा। रोड जाम समाप्त होने के बाद छात्र-छात्रा विद्यालय परिसर में धरना पर बैठ गए। इसी दौरान सदर एसडीएम संतोष कुमार ने विद्यालय पहुंचकर बारी-बारी से छात्र-छात्राओं से बात की। सभी छात्र-छात्राओं ने एक स्वर से पूर्व एचएम मुकेश कुमार का निलंबन रद्द करते हुए विद्यालय में फिर से पदस्थापित करने की मांग एसडीएम से की। हालांकि एसडीएम संतोष कुमार ने छात्रों को आश्वासन दिया कि उनलोगों के मांगों पर विचार किया जाएगा, थोड़ा समय लगेगा। छात्रों ने कहा कि अगर उनलोगों की मांगें पूरी नहीं हुई तो जिला मुख्यालय, शिक्षा विभाग कार्यालय सहित अन्य जगहों पर अनवरत आंदोलन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Madhepura News: एचएम के निलंबन से भड़का आक्रोश आश्वासन के बाद सभी छात्र-छात्राएं अपनी कक्षा में चले गए। दूसरी तरफ एसडीएम ने सभी शिक्षकों ...