मधेपुरा, जुलाई 15 -- Madhepura News: चौसा, निज संवाददाता। प्रखंड के सभी 13 पंचायतों में राशन कार्ड से वंचित लोगों का नया राशन कार्ड बनाया जाएगा। मंगलवार से राशन कार्ड से वंचित लोगों के लिए ऑनलाइन राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। बीडीओ सरीना आजाद ने बताया कि राशन कार्ड से वंचित लोगों के लिए 14 जुलाई से खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के स्मार्ट पीडीएस पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। उन्होंने बताया कि राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले लाभुकों को परिवार का सामूहिक फोटो, जाति और आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, आवासीय प्रमाण पत्र, परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड, एक सक्रिय मोबाइल नंबर और आवेदक का हस्ताक्षर अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- Katihar News: एक माह तक सभी पंचायतों में राशन कार्ड का निर्माण, जोड़ने एवं काट...