Madhepura News: रसोईया सह सहायकों का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण
मधेपुरा, अगस्त 17 -- Madhepura News: आलमनगर एक संवाददाता प्रखंड संसाधन केंद्र में रविवार को रसोईया सह सहायकों का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम के निर्देश पर बिहार राज्य मध्याह्न भोजन योजना समिति मधेपुरा के बैनर तले प्रखंड स्तरीय रसोईया व सहायकों का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साधन सेवी अजय कुमार ने मध्याह्न भोजन के दौरान खाद्य सामग्री में आयोडीन युक्त नमक या डबल फोर्टिफाई नमक का उपयोग करने की सलाह दी। इसके अलावा हरी सब्जी, आलू, चना, सोयाबीन, दाल को ताजा एवं फंगस रहित उपयोग करने का निर्देश दिया। खाद्य सामग्रियों का भंडारण, मध्याह्न भोजन तैयार करने से संबंधित सावधानियां, भोजन वितरण के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां, भोजन वितरण के बाद बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.