मधेपुरा, अगस्त 29 -- Madhepura News: मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि प्रखंड सहित नगर क्षेत्र में शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से हीं बहनें अपनी भाइयों की कलाई पर राखी बांधते नजर आई। रक्षाबंधन पर इस बार करीब दो घंटे राहुकाल रहने के कारण कई बहनों ने इस अवधि में राखी बांधने से परहेज किया। राहुकाल समाप्त होने के बाद शुभ समय में बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और आरती उतारकर उनकी लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा और सम्मान का संकल्प दोहराया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: रक्षाबंधन पर उल्लास, बाजारों में रही चहल-पहल घरों से लेकर बाजार तक दिनभर रक्षाबंधन की रौनक देखने को मिली। ...