Madhepura News: युवक की हत्या किए जाने से परिवार में कोहराम
मधेपुरा, अगस्त 26 -- Madhepura News: ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। ग्वालपाड़ा पश्चिमी टोला वार्ड दो निवासी एक युवक की हत्या किए जाने से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के बीच चीख- पुकार मचने से गांव का माहोल गमगीन हो गया। मृतक की मां रूबी देवी जवान बेटे की मौत से बेहद सदमे में है। बेटे की मौत होने से वह बेहोशी के दौर से गुजरती रही। मृतक की भाभी का भी रो - रोकर बुरा हाल है। लोगों ने कहा कि मृतक झालो यादव उर्फ भालेश्वर यादव का पुत्र गंगासागर उर्फ चनचन कुमार (25) तीन भाइयों में सबसे छोटा था। नशे की लत के कारण तकरीबन ढाई वर्ष पूर्व बड़े भाई की मौत हो गई थी। अब मृतक के मंझले भाई शिवसागर यादव पर ही परिवार का सारा दारोमदार है। पता चला कि मृतक को भी नशे की लत लग चुकी थी। नशे की लत के चलते वह पिता के साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटाने की बजाए दिन भर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.