Madhepura News: यात्री शेड, शौचालय और पेयजल नहीं रहने से हो रही परेशानी
मधेपुरा, अक्टूबर 14 -- Madhepura News: घैलाढ संवाद सूत्र बैजनाथपुर-लीटियाही सड़क मार्ग में घैलाढ बाजार और पथराहा में यात्री शेड नहीं रहने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। यात्री धूप में खड़े होकर वाहनों का इंतजार करते हैं। लोगों ने बताया कि घैलाढ़ बाजार और पथराहा के पास यात्री शेड एवं शौचालय नहीं रहने से राहगीरों को परेशानी होती है। इस सड़क मार्ग से दिन रात प्रतिदिन हजारों वाहनों का परिचालन होता है। उक्त सड़क मार्ग से राहगीर सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, गम्हरिया आदि स्थानों पर जाने के लिए प्रतिदिन खड़ा होकर सवारी गाड़ियों का इंतजार करते हैं। खासकर दिन के समय में महिला यात्रियों को बैठने एवं शौचालय नहीं रहने से समस्या हो रही है। यात्रियों को स्थानीय लोगों के यहां पानी पीने के लिए जाना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से घैलाढ़ चौक के पास या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.