मधेपुरा, जुलाई 22 -- Madhepura News: सिंहेश्वर। निज संवाददाता जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल कैंपस से दो दिनों के अंदर दो बाइक की चोरी हो गयी। पीड़ित पूर्णिया जिला के चांदपुर भंगहा वार्ड 11 निवासी ललटू कुमार ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि उसकी मां का इलाज लगभग एक माह से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। इसी बीच मंगलवार को वह अपने घर से नाश्ता लेकर मेडिकल कॉलेज आए और काले रंग की स्प्लेंडर बाइक बीआर 43 डी 0486 ब्लॉक तीन व चार के बीच खड़ी कर मां के पास चला गया। लगभग एक घंटे बाद जब वापस आया तो देखा कि उसकी बाइक लगाए गए स्थल पर नहीं थी। आसपास भी कहीं बाइक का पता नहीं चला। वहीं दूसरे बाइक के बारे में पीड़ित त्रिवेणीगंज के बेलहा निवासी अमर कुमार ने बताया कि वह अपनी मां का इलाज लगभग एक माह से करा रहे हैं। बुधवार को उसने स्प्लेंडर...