मधेपुरा, अगस्त 31 -- Madhepura News: मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। मधेपुरा-मुरलीगंज एनएच 107 पर प्रखंड के मीरगंज चौक पर मुख्य सड़क राहगीरों के लिए खतरनाक बना है। सड़क में गड्ढा बन जाने से आवागन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हाल में ही कराए गए सड़क मरम्मत कार्य की ऐसी हालत के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। करीब ढाई महीने पहले बनायी गयी सड़क जगह-जगह टूटने लगी है। सड़क में कई जगहों पर खतरनाक गड्ढे बन गए हैं। ऐसे में राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया कि मीरगंज चौक पर लंबे समय से सड़क जर्जर थी। गड्डों और उड़ती धूल से स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो गया था। कई बार मांग किए जाने के बाद सड़क की मरम्मत करायी गयी थी। लोगों को उम्मीद थी कि अब वर्षों तक राहत मिलेगी, लेकिन महज ढाई महीने के भीत...