मधेपुरा, अगस्त 4 -- Madhepura News: पुरैनी। प्रखंड क्षेत्र के कुछ विद्यालयों में मीनू के अनुसार मध्यान भोजन नहीं दिए जाने का मामला सामने आया है। बच्चों के अभिभावकों ने जिला प्रशासन से स्थानीय अधिकारी को विद्यालय जांच कर कार्यवाही करने की मांग की है। उन्होंने बताया है कि मीनू में फल अंडा, हरी, साग, सब्जी नहीं परोसा जा रहा है। जबकि सरकार का निर्देश है कि प्रत्येक दिन मीनू के अनुसार बच्चों को भोजन परोसा जाए एमडीएम साधन सेवी सचिन कुमार ने बताया कि अभिलंब विद्यालय की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Pakur News: एमडीएम भुगतान में देरी पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...