मधेपुरा, जुलाई 25 -- Madhepura News: ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। अरार थाना क्षेत्र के सुखासन वार्ड 7 रकियापट्टी गांव में दरवाजे पर मकई खा रहे मवेशी को भगाने पर मवेशी पालक ने परिजनों के साथ मिलकर महिला के साथ - साथ उसके पिता और भाई को बुरी तरह जख्मी कर दिया। घटना के दौरान घर घुसकर लूटपाट करने का भी आरोप लगाया गया है। मामले में पीड़ित रामदेव यादव की पुत्री बबीता देवी के आवेदन पर केस दर्ज किया गया है। मामले में आठ लोगों को नामजद किया गया है। बताया कि घटना के बाद जख्मी को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। स्थिति गंभीर देख जेएनकेटी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...