Madhepura News: मारपीट व छिनतई में एक आरोपी गिरफ्तार
मधेपुरा, जुलाई 7 -- Madhepura News: ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। शाहपुर गांव में भेड़पालक के साथ मारपीट और छिनतई की घटना में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी अभिषेक कुमार उर्फ अभिषेक सिंह शाहपुर वार्ड 8 का रहने वाला है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र के रायभीर वार्ड 10 के भेड़ पालक उमेश पाल ने आरोपी के खिलाफ फसल क्षति का हवाला देकर मारपीट करने और जेब से नगदी निकाल लेने का आरोप लगाया था। मामले में अन्य दो लोगों को भी नामजद किया गया है। सभी शाहपुर गांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस अन्य दो नामजद लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शीघ्र ही उन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल दोनों घर छोड़ कर फरार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.