Madhepura News: मारपीट को लेकर थाना में दिया आवेदन
मधेपुरा, जुलाई 23 -- Madhepura News: सिंहेश्वर। निज संवाददाता थाना क्षेत्र अंतर्गत मंदिर रोड स्थित एक घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। थाना में दिए आवेदन में पीड़ित मंदिर रोड वार्ड संख्या पांच निवासी ज्योति कुमारी ने बताया है कि वह अपने घर में साफ- सफाई कर रही थी इसी बीच अचानक निशा कुमारी, रामानंद गुप्ता, जयकिशोर साह, आयुष कुमार, पीयूष कुमार, शानू कुमार अपने- अपने हाथ में लाठी और लोहे का रॉड लेकर आया और गाली- गलौज करते हुए मारपीट करने लगा चिल्लाने पर चाची आई और बीच बचाव करने लगी। यह देखकर उनके साथ भी मारपीट किया जाने लगा इस बीच सोने का चेन छीनते हुए भाग गया। वहीं थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.