मधेपुरा, अक्टूबर 22 -- Madhepura News: सिंहेश्वर, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में दुर्गापूजा धूमधाम से मनाया गया। माता दुर्गा की पूजा अर्चना का दौर लगातार दस दिनों तक जारी रहा। माता की विदाई के दौरान लग रहे जयकारा से पूरा इलाका भक्तिमय बना रहा। सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, दुर्गा चौक और बाबा सिंहेश्वरनाथ मंदिर परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में माता का दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बुधवार को विधि-विधान से माता दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का सतोखर नदी में विसर्जन किया गया। वहीं, बाबा सिंहेश्वरनाथ मंदिर परिसर स्थित दुर्गा मंदिर की प्रतिमा का विसर्जन गौरीपुर पोखर में किया गया।माता यह भी पढ़ें- Munger News: बड़ी दुर्गा महारानी की प्रतिमा विसर्जन शोभ...