Madhepura News: महिलाओं के बीच साड़ी का किया वितरण
मधेपुरा, अगस्त 15 -- Madhepura News: मधेपुरा। नगर परिषद के वार्ड 14 में सावन की तीसरी सोमवारी के आगमन पर पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव व रवीना कुमारी के द्वारा गरीब, और जरूरतमंद महिला श्रद्धालुओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया। मौके पर पूर्व पार्षद ध्यानी यादव ने कहा कि सावन का महीना आस्था, सेवा और समर्पण का है। समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करना हम सभी का दायित्व है। रवीना कुमारी ने कहा कि श्रावण के पावन महीने में महिला श्रद्धालुओं के बीच साड़ी का वितरण कर उन्हें सम्मान देने का अवसर मिला है। मौके पर मालती देवी, रवीना कुमारी, सुशीला देवी, विष्णुदेव ठाकुर अमित कुमार, सुधीर श्रीवास्तव, रूबी देवी, काजल देवी, इंद्रदेव ठाकुर, दिवाकर कुमार आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.