मधेपुरा, जुलाई 30 -- Madhepura News: आलमनगर, एक संवाददाता। प्रखंड के सिंहार पंचायत अंतर्गत तिलकपुर गांव में बुधवार को महावीर मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। तिलकपुर स्थित माता बिषहरा की पौराणिक मंदिर परिसर में महावीर मंदिर का निर्माण कार्य गांव के पूर्व क्षेत्रीय पदाधिकारी (बिस्कोमान) रवीन्द्र प्रसाद सिंह व उनकी धर्मपत्नी शिक्षिका रुणा सिंह के सौजन्य से कराया जा रहा है। मंदिर निर्माण कार्य के लिए इस दंपत्ति को यजमान बनाया गया। पंडित अनोज ठाकुर ने वैदिक मंत्रोच्चार के मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। मंदिर निर्माण कर्ता ने बताया कि मंदिर निर्माण होने से समाज में सकारात्मक सोच बढ़ती है और लोगों में धार्मिक आस्था जागृत होती है। मंदिर निर्माण कार्य शुरु होने से ग्रामीणों में भारी उत्साह है। मौके पर ग्रामीण वागेशवर प्रसाद सिंह, जगद...