मधेपुरा, अक्टूबर 9 -- Madhepura News: ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। एसआईआर के नाम पर चुनाव में कथित धांधली को लेकर बुधवार की शाम महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंक कर रोष जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष रंजन कुमार ने की। शाम में मधुराम हाई स्कूल के निकट सभी कार्यकर्ता जमा हुए। उसके बाद पुतला लेकर नारे लगाते हुए मुख्य चौराहे की तरफ गए। मुख्य चौराहे पर नुक्कड़ सभा के बाद पुतले को फूंक दिया गया। मौके पर राजद अध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग मोदी और शाह के इशारे पर काम कर रही है। विपक्षी दलों को जबरन सत्ता से बेदखल करने के लिए एसआईआर लाया गया। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: सीईसी और पीएम के खिलाफ निकाला गया आक्रोश मार्च चुनाव आयोग लोकतंत्र की हत्या में प्रत्यक्ष रूप से शामिल है। स...