मधेपुरा, अगस्त 20 -- Madhepura News: चौसा। कोसी नदी का जलस्तर घटने के बावजूद संबंधित क्षेत्र के पशुपालकों को अपनी मवेशियों के लिए चारा जुटाने की समस्या बनी हुई है। बताया गया कि आधा दर्जन से अधिक पंचायतों के करीब डेढ़ दर्जन से अधिक गांव के दस हजार पशुपालक मवेशियों के लिए चारा जुटाने को लेकर परेशान हैं। पशुपालक विलास राम, मिथिलेश यादव, उमेश यादव, अमरेंद्र सिंह, सुधीर मंडल, अशोक यादव, सहिनदर ठाकुर, राजाराम महतो, सत्रुघन यादव ने कहा कि बहियार और गांव में पानी फैल जाने के बाद मवेशियों के लिए चारा की समस्या उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में मवेशियों को लेकर तीन से चार महीने तक ऊंचे स्थानें पर शरण लेने के लिए दूसरे गांव का सहारा लेना पड़ता है। पशुपालको ने कहा कि बहियार में चारों तरफ पानी घुस जाने के बाद चारा मिलना मुश्किल हो जाता है। दूसरे गांव में जाकर...