मधेपुरा, अगस्त 15 -- Madhepura News: सिंहेश्वर। निज संवाददाता बिहार का प्रसिद्ध सिंहेश्वर नाथ मंदिर में शुक्रवार को बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य हिमराज राम और कोसी प्रक्षेत्र के प्रभारी रवि शंकर कुमार ने पूजा अर्चना की। पूजा-अर्चना के बाद अधिकारियों ने मंदिर परिसर का जायजा लिया। इस दौरान बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य हिमराज राम ने मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने मंदिर की व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई सहित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली। मंदिर परिसर स्थित नियंत्रण कक्ष में बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अधिकारियों के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के सदस्य विजय कुमार सिंह ने मिथि...