Madhepura News: भूमि विवाद में मारपीट, पांच जख्मी
मधेपुरा, अगस्त 5 -- Madhepura News: कुमारखंड,निज प्रतिनिधि। श्रीनगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर भगवती वार्ड 11 मुबारकपुर टोला में दो पक्षों में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बताया गया कि मुबारकपुर टोला निवासी मो नौशाद ने बताया कि उनके ही दियादी में डीह वाली जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर मारपीट की गयी। सभी जख्ी व्यक्ति को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद सभी जख्मी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। इलाज के लिए सभी घायलों को सीएचसी भेजा गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.