मधेपुरा, जुलाई 19 -- Madhepura News: कुमारखंड। थाना क्षेत्र के गढ़िया वार्ड 9 में रविवार की सुबह भूमि विवाद पिता-पुत्र के बीच जमकर मारपीट हो गयी। मारपीट में दोनों जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 वाहन के पुलिस पदाधिकारी एसआई शशि कुमार ने जख्मी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज कर जख्मी पुत्र को जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया। बताया गया कि गढ़िया वार्ड 9 निवासी पुत्र कुंदन कुमार और पिता पूर्व फौजी सुरेंद्र यादव के बीच जमीन विवाद चल रहा है। थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि पूर्व से पिता और पुत्र के बीच भूमि विवाद चल रहा है। पिता द्वारा खेत की जोताई कराया जा रहा था। पुत्र रोकने गया तो दोनों पक्ष में मारपीट हो गयी। जख्मी को इलाज के अस्पताल भेजा गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार...