मधेपुरा, जुलाई 11 -- Madhepura News: मधेपुरा, नगर संवाददाता । पश्चिमकी भीरखी नदी से ट्रांसमिशन टावर पर खतरा मंडराने लगा है। शहर के पश्चिम भीरखी नदी के पूर्वी किनारे पर मिट्टी का क्षरण होने के कारण बिजली का ट्रांसमिशन टावर काफी करीब हो गया है। समय रहते सुरक्षात्मक कार्य नहीं किए जाने से ट्रांसमिशन टावर को क्षति पहुंचने की आशंका बनी है।

सुरक्षा की आवश्यकता सिंहेश्वर स्थित ग्रिड से ट्रांसमिशन लाइन रेल इंजन फैक्ट्री तक गयी है। ट्रांसमिशन लाइन के माध्यम से रेल इंजन कारखाना और रेलवे कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति की जाती है। ट्रांसमिशन लाइन का मेंटेनेंस नहीं किए जाने से ट्रांसमिशन टावर के अस्तित्व पर खतरा पैदा हो गया है। ट्रांसमिशन टावर के खेत के भी नदी में समाने का खतरा बना है। स्थानीय अमरेन्द्र कुमार, रामावतार प्रसाद यादव, मुकेश कुमार, रमेश कुम...