मधेपुरा, अक्टूबर 23 -- Madhepura News: मधेपुरा। भूपेंद्र नारायण मंडल वाणिज्य महाविद्यालय, साहूगढ़ के रसायन विज्ञान विभाग के सेवानिवृत डेमोंस्ट्रेटर (प्रयोग प्रदर्शक) रहे 78 वर्षीय कृष्णानंद यादव ने इलाज के क्रम में बुधवार को अंतिम सांस ली। वे लगभग ढाई-तीन वर्षों से बीमार चल रहे थे तथा एकमात्र पुत्री श्वेता कुमारी के साथ पटना में रह रहे थे। उन्होंने एक पुत्र प्रेम शंकर कुमार उर्फ डिंपल और एक पुत्री श्वेता व पत्नी सहित भरे पूरे परिवार को अलविदा कह कर अंतिम यात्रा पूरी कर ली। उनके निधन की जानकारी मिलते ही गुरुवार को शिक्षाविद सह कृष्णानंद यादव के स्कूली सहपाठी रहे डॉ.भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी व मुखिया परमेश्वरी प्रसाद यादव, पूर्व बीडीओ अशोक कुमार यादव, केपी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य जयनंदन कुमार, बीएल हाई स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य चंदेश्...