Madhepura News: बीआरसी परिसर और मध्य विद्यालय बालक में जलजमाव से बढ़ी परेशानी
मधेपुरा, अगस्त 28 -- Madhepura News: उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। उदाकिशुनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय बालक एवं बीआरसी कार्यालय परिसर में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के दौरान गंभीर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो रही है. गुरुवार को लगातार हुए एक घंटे की बारिश के बाद मध्य विद्यालय बालक का परिसर पानी से भर गया, जिससे बच्चों और शिक्षकों को विद्यालय आने जाने के साथ-l साथ पठन पाठन में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
जलजमाव की समस्या वहीं बीआरसी भवन परिसर में भी जलजमाव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिससे यहां आने वाले शिक्षकों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं आसपास के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. मध्य विद्यालय बालक के परिसर में जलजमाव होने के कारण बच्चों को पानी के बीच से होकर विद्यालय पहुंचना पड़ता है. कई ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.