Madhepura News: बिशनपुर बाजार ने फाइनल मैच में बनायी जगह
मधेपुरा, जुलाई 2 -- Madhepura News: कुमारखंड,निज प्रतिनिधि। इसराइन खुर्द पंचायत के यदुआपट्टी खेल मैदान पर मंगलवार की रात नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच रानीपट्टी टीम बनाम बिशनपुर बाजार टीम के बीच खेला गया। रानीपट्टी की टीम ने टॉस जीत कर बिशनपुर बाजार की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बिशनपुर बाजार की टीम ने 12 ओवर में 6 विकेट खोकर 104 रन बनाया। जवाब में रानीपट्टी की टीम 12 ओवर में आठ विकेट खोकर 97 रन ही बना पायी। बिशनपुर बाजार ने 8 रनों से मैच जीतकर कर फाइनल मुकाबला में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच में निर्णायक की भूमिका मोफिक आलम व आमिर रहमानी ने निभाया। स्कोरर संजय कुमार और कमेंट्री अजीत कुमार ने की। मैन ऑफ द मैच बिशनपुर बाजार टीम के खिलाड़ी मोनू राव को मिला। नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच का शुभारंभ प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.