मधेपुरा, जुलाई 15 -- Madhepura News: उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मौतों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उदाकिशुनगंज थाना पुलिस द्वारा हेलमेट जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। बुधवार को थाना गेट के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे 50 बाइक चालकों का चालान काटा गया। इस दौरान कुल 57 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि हेलमेट पहनना केवल कानूनी बाध्यता ही नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं में सिर पर गंभीर चोट लगने से लोगों की जान चली जाती है, जबकि हेलमेट ऐसी दुर्घटनाओं में सुरक्षा कवच का काम करता है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: वाहन चेकिंग अभियान में 69 हजार रुपये फाइन की वसूली इसल...