मधेपुरा, अक्टूबर 17 -- Madhepura News: सिंहेश्वर, निज संवाददाता विद्युत आपूर्ति प्रशाखा सिंहेश्वर द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन घरों में बिजली चोरी का मामला सामने आया। जांच के दौरान तीन घरों में बिजली चोरी का दो मामला खसिया टोला पटोरी में सामने आया। जबकि तीसरा मामला मंसूरी टोला का बताया गया। तीनों मामलों में चोरी में प्रयुक्त केबल जब्त कर कनेक्शन काट दिया गया है। इस संबंध में कनीय विद्युत अभियंता ने थाना में आवेदन देकर केस दर्ज कराया। छापेमारी दल में कनीय विद्युत अभियंता अमित कुमार के साथ उदय कुमार गुप्ता, आलोक कुमार, इंदु सुमन चौधरी सहित अन्य कर्मी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...