Madhepura News: बादल छाए रहने से बनी रही बारिश की संभावना
मधेपुरा, अगस्त 29 -- Madhepura News: मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता मौसम में आए बदलाव के कारण शुक्रवार को पूरे दिन बारिश होने की संभावना बनी रही। बादल छाए रहने के कारण मौसम खुशगवार रहा। हालांकि बारिश की उम्मीद लगाए किसानों की उम्मीद देर शाम तक पूरी नहीं हो सकी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 18 डिग्री दर्ज किया गया। मालूम हो कि जिले के धान की खेती बड़ी पैमाने पर की जा रही है। इस वर्ष करीब एक लाख हेक्टेयर में धान की रोपनी की गयी है। हल्की बारिश होने के बावजूद किसानों ने जैसे- तैसे धान की रोपनी कर ली। धान की अच्छी पैदावार के लिए किसान अब भगवान इंद्र से उम्मीद लगाए बैठे हैं। पिछले कुछ दिनों से बादल छाने से बारिश होने की उम्मीद लग रही है लेकिन किसानों की उम्मीद पूरी नहीं हो रही है। शुक्रवार को करीब- करीब पूरे दिन बादल छाया रहा। शुष्क मौस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.