मधेपुरा, अक्टूबर 9 -- Madhepura News: मधेपुरा। बिजली तार पर बांस गिरने से गुरुवार की सुबह 1 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान सिंहेश्वर ग्रीड से शहर की ओर आने वाली 33 हजार केवीए के तार पर जजहट सबैला के पास बांस गिर गया था। बांस गिरने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी। सुबह बिजली आपूर्ति बाधित होने से आमलोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मधेपुरा वद्यिुत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अरवन्दि कुमार ने बताया कि बिजली तार पर बांस गिरने के बाद उसे म्त्रिरी द्वारा हटाया गया। इसके बाद बिजली लाईन आपूर्ति शुरु की गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...