मधेपुरा, अगस्त 20 -- Madhepura News: आलमनगर, एक संवाददाता। खुरहान-खगड़िया सीमा सड़क अंतर्गत बसनवाड़ा गांव में सड़क पर जल जमाव से बड़ी-बड़ी खाई बनने से आवाजाही में परेशानी हो रही है। बावजूद न तो जिला प्रशासन गंभीर दिख रही है और न तो संबंधित विभाग के अधिकारी। बसनवाड़ा स्थित आरडब्लूडी सड़क पर जल जमाव से हर रोज सैकड़ों वाहन के गुजरने से दिन-प्रतिदिन खाई बनती जा रही है। जहां से भारी वाहनों का परिचालन बंद हो गया है। वहीं हल्की वाहन, बाइक और पांव पैदल चलने वाले व्यक्ति के परेशानियां देखी गई। जहां लोग सरकार के अधिकारियों की लचर कार्य व्यवस्था पर विभिन्न तरह के सवाल उठा रहे हैं और बढ़ती परेशानियां से रुबरु कराए। जहां से हिचकोले खाकर राहगीरों को सफर करना नियति बन जाना बताया जा रहा है। यह समस्या उक्त जगहों पर पर करीब दो सौ फीट की लंबाई में देखी जा रही है।इतना...