मधेपुरा, जुलाई 8 -- Madhepura News: शंकरपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड के बीआरसी में समर कैंप समीक्षा बैठक सह समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से समर कैंप से जुड़े लीडर्स, स्वयंसेवकों, बीआरसी कर्मियों ने भाग लिया । कार्यक्रम की अध्यक्षता डीडीओ भगवान कुमार ने की। समारोह में लेखा पाल अमित कुमार, प्रधानाध्यापक अशोक कुमार रंजन, अखिलेश कुमार, मंजूर आलम, विकास कुमार, डाटा ऑपरेटर नीतीश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन जय कुमार ज्वाला ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य गीत, राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान एवं स्वागत गीत से किया गया। कार्यक्रम के दौरान समर कैंप में किए गए कार्यों, बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, कैंप के अनुभवों एवं उपलब्धियों की समीक्षा नोड...