मधेपुरा, अक्टूबर 22 -- Madhepura News: मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के दिग्घी गांव वार्ड छह में बुधवार की रात बदमाशों ने घर का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। लाखों रुपये का सामान चोरी कर बदमाश फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लिया। दिग्घी वार्ड छह निवासी रणवीर कुमार सिंह के मकान में किराए पर रह रहे शिक्षक सुरेन्द्र कुमार ने घर में चोरी होने के संबंध में आवेदन दिया है। रणवीर कुमार सिंह कटिहार में एसआई के पद पर कार्यरत है। वे कई दिनों से घर से बाहर थे। शिक्षक सुरेन्द्र कुमार उनके मकान में एक कमरा किराए पर लेकर रहते हैं। सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि वे सुपौल जिला के लौकहा के रहने वाले हैं। वे वर्तमान में मध्य विद्यालय दिग्घी में विशिष्ट शिक्षक के रूप में कार्यरत ह...